पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीत से की पारस इलेवन ने शुरुआत

जीत से की पारस इलेवन ने शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. दूसरे अनित्या क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में पारस इलेवन ने जीत के साथ शुरूआत की है। टॉस जीत कर कप्तान संजीव महाजन ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 174 रन बनाए। पारस इलेवन की तरफ से नवजोत सिंह ने मात्र 43 बॉल पर 88 रन बनाए और सुनील ने 34 रन का योगदान दिया। वहीं दूसरी तरफ टीम एक्सट्रीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन ही बना पाए। जिसमें जगसीर ने 39 और दीनानाथ ने 35 रन बनाए। वहीं पारस इलेवन की तरफ से संजीव महाजन ने 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नवजोत सिंह काे मैन ऑफ द मैच चुना गया और संजीव को बेस्ट बॉलर का अवाॅर्ड दिया गया।

खबरें और भी हैं...