पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हसन ने जीता मेंस टाइटल, वुमंस टाइटल तुबा ने

हसन ने जीता मेंस टाइटल, वुमंस टाइटल तुबा ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. मोहम्मद हसन ने मोहम्मद तालिब को हराते हुए 21वें सेंट स्टीफंस कैरम रैंकिंग टूर्नामेंट के टाइटल पर कब्जा कर लिया। वहीं, वुमंस का टाइटल तुबा सेहर ने जीता जिन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनी बहस फरहीन को शिकस्त दी। सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 में खेले गए इस टूर्नामेंट में मोहम्मद हसन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में तालिब को सीधे सेट्स में 25-24, 25-14 के अंतर से हराया। इस मुकाबला का पहला सेट काफी करीबी रहा लेकिन दूसरे सेट में हसन एकतरफा अंदाज में जीत गए। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन ने हिमांशु शेखर को 25-10, 25-00 के अंतर से हराया था जबकि मोहम्मद तालिब ने मोहम्मद सरहम को 24-12, 25-12 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सरहम ने हिमांशु को 00-23, 18-10, 24-08 के अंतर से हराया। वहीं, वुमंस सिंगल्स के फाइनल में तुबा ने फरहीन को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब जीता। पहले सेट में तुबा ने 25-01 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। लेकिन अगले सेट में उन्हें 23-25 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी सेट में तुबा ने वापसी की और 25-12 के अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबलों में तुबा ने निधि गुप्ता को 18-20, 23-09, 25-17 और फरहीन ने मरयम को 25-16, 25-11 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

खबरें और भी हैं...