पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अर्शवीर को हराकर श्रेयवीर मेन ड्रॉ में, मंजोत, पार्थ और उद्भव भी जीते

अर्शवीर को हराकर श्रेयवीर मेन ड्रॉ में, मंजोत, पार्थ और उद्भव भी जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सनराइज टेनिस अकेडमी की ओर से करवाए जा रहे आएटा टीएस-7 टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले खेले गए। इनमें बॉयज अंडर-14 के फाइनल क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में अर्शवीर शर्मा ने श्रेयवीर को हराकर मेन ड्रॉ में जगह बना ली। श्रेयवीर और अर्शवीर के बीच ये मुकाबला एकतरफा रहा जिसमें श्रेयवीर 6-0, 6-0 से विजयी रहे। श्रेयवीर ने पहले ही राउंड से अपने इरादे जाहिर कर दिए और पहले सेट में अर्शवीर को पॉइंट हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में भी श्रेय आगे रहे और इस बार भी उन्होंने सभी गेम्स में आगे रहते हुए दूसरा सेट भी 6-0 से जीत लिया। अब मेन ड्रॉ के मुकाबले सोमवार से खेले जाएंगे। बॉयज अंडर-14 के दूसरे मुकाबले में मंजोत सिंह ने अरमान संधू को हराया। इस मुकाबले का पहला सेट मंजोत सिंह ने 6-2 के अंतर से जीत लिया। दूसरे सेट में अरमान ने वापसी की कोशिश की और तीन गेम्स में जीत जरूर हासिल की लेकिन मंजोत ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी और सेट 6-3 के अंतर से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बाकी मुकाबलों में पार्थ मेहरा ने ध्रुव प्रताप सिंह को 6-1, 6-3, उद्भव कपलिश ने जश्नदीप को 7-6(1), जनिश तमक ने अर्णव बिश्नोई को 6-1, 6-2, हार्दिक खंडुजा ने प्रद्युमन दहिया को 1-6, 7-5, 6-3 और अनिरुद्ध सांगरा ने ह्दय पांडेय को 6-3, 7-5 के अंतर से हराकर मेन ड्रॉ में प्रवेश कर लिया।

Tennis

आएटा टीएस-7 टेनिस टूर्नामेंट क्वालिफाइंग राउंड

बॉयज अंडर-16 में करण पहुंचे मेन ड्रॉ में

बॉयज अंडर-16 के फाइनल क्वालिफाइंग राउंड में करण शांडिल्या ने जीत के साथ मेन ड्रॉ में प्रवेश कर लिया। उन्होंने इस मुकाबले में सुखमबीर सिंह को 6-0, 6-3 के अंतर से हराया। पहला सेट तो करण ने एकतरफा अंदाज में जीता। उन्होंने इस मुकाबले में सुखमबीर को एक भी पॉइंट हासिल करने का मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में सुखमबीर ने वापसी जरूर की और तीन गेम्स जीत लिए। लेकिन इस सेट में भी करण ही भारी पड़े और उन्होंने ये सेट 6-3 के अंतर से जीत लिया। इसी कैटेगरी के दूसरे मुकाबले में परम प्रताप सिंह ने चित्वन एस.किनारा को 6-1, 6-4 के अंतर से हराकर मेन ड्रॉ में जगह बना ली।

खबरें और भी हैं...