पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली इंटरनेशनल वुमंस टी 20 चैंपियनशिप आज से

पहली इंटरनेशनल वुमंस टी-20 चैंपियनशिप आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. ऑल इंडिया वुमन टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहली इंटरनेशनल वुमंस टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर शहीद भगत सिंह ट्रॉफी करवाई जा रही है। ये टूर्नामेंट सोमवार से सेक्टर-3 पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शुरू हो जा रहा है। इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी और पोस्टर का रविवार को हरियाणा के गवर्नर प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने अनावरण किया। इस मौके पर अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, ऑल इंडिया वूमन टी-20 एसोसिएशन की प्रधान वसुधा राणा और क्रिकेट फैडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गवर्नर ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से वुमन क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। क्रिकेट फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत कुमार ने बताया कि 21 से 24 मई तक 31वीं ऑल इंडिया बॉयज अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जा रहा है।

20-20 Cricket

खबरें और भी हैं...