पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयूष व तवलीन के अर्धशतकों से चंडीगढ़ मजबूत स्थिति में

आयूष व तवलीन के अर्धशतकों से चंडीगढ़ मजबूत स्थिति में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 ध्रुव पांडव ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुरदासपुर के खिलाफ चंडीगढ़ की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। चंडीगढ़ ने मैच के पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। चंडीगढ़ की ओर से आयूष सिक्का(75) और तवलीन सिंह(57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। डीएवी-8 में खेले गए इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के ओपनर इशान गोयल और अर्जुन आजाद ने सधी हुई शुरूआत दिलाई। उन दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इशान गोयल 18 रन बनाकर राजीव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद टीम का स्कोर 87 ही पहुंचा था तो अर्जुन भी राजीव का ही शिकार बने। अर्जुन ने 64 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद 106 रनों पर टीम को तीसरा झटका लगा। फिर लक्ष्य ने आयूष सिक्का के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य ने 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद आयूष और तवलीन सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आयूष ने 136 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 75 रन बनाए जबकि तवलीन ने 77 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। उदय भगवान सिंह 32 और हर्षित सिंह 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गुरदासपुर की ओर से राजीव कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। माधव पठानिया ने 2 विकेट लिए।

ध्रुव पांडव ट्रॉफी अंडर-19 | गुरदासपुर के खिलाफ चंडीगढ़ ने बनाए 339 रन

मोहाली की पारी लड़खड़ाई... पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे एक मुकाबले में जालंधर के खिलाफ मोहाली की पारी लड़खड़ा गई। पहले दिन मोहाली की पूरी टीम 186 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के शुरूआत बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सके जबकि आखिर में गेंदबाजों ने सही बल्लेबाजी की और टीम को 150 के पार पहुंचाया। मोहाली की शुरूआत भी सही नहीं रही और 24 रन पर ही टीम के 3 विकेट गिर गए थे। वहीं जवाब में जालंधर की भी शुरूआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 33 रन पर 3 विकेट गवां दिए हैं। मोहाली की ओर से हार्दिक ने 10 रन देकर 2 विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जालंधर की ओर से अरुण कालिया 5 और वरुण गुप्ता बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।

चंडीगढ़. इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 ध्रुव पांडव ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुरदासपुर के खिलाफ चंडीगढ़ की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। चंडीगढ़ ने मैच के पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। चंडीगढ़ की ओर से आयूष सिक्का(75) और तवलीन सिंह(57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। डीएवी-8 में खेले गए इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के ओपनर इशान गोयल और अर्जुन आजाद ने सधी हुई शुरूआत दिलाई। उन दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इशान गोयल 18 रन बनाकर राजीव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद टीम का स्कोर 87 ही पहुंचा था तो अर्जुन भी राजीव का ही शिकार बने। अर्जुन ने 64 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद 106 रनों पर टीम को तीसरा झटका लगा। फिर लक्ष्य ने आयूष सिक्का के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य ने 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद आयूष और तवलीन सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आयूष ने 136 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 75 रन बनाए जबकि तवलीन ने 77 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। उदय भगवान सिंह 32 और हर्षित सिंह 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गुरदासपुर की ओर से राजीव कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। माधव पठानिया ने 2 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...