चंडीगढ़ | शिव सेना हिंदुस्तान की मीटिंग रविवार को सेक्टर-35 में हुई। इसमें पार्टी की एक्टिविटीज को पार्टी प्रमुख पवन कुमार गुप्ता ने रिव्यू किया। इस बार पार्टी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। काॅन्फ्रेंस में कहा गया कि आतंकवादियों का जब कोई धर्म नहीं होता तो जम्मू कश्मीर में इनको छूट क्यों दी जा रही है। इसके अलावा पंजाब गवर्नमेंट से मांग की गई है कि हिंदू परिवारों के लिए राहत पैकेज के तौर पर जो सहायता की जानी चाहिए थी, वो जल्द से जल्द रिलीज किया जाना चाहिए।