पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लाजा में मनेगा इंटरनेशनल योग डे: शहर में 68 जगहों पर सुबह लगेंगी योग क्लासेज

प्लाजा में मनेगा इंटरनेशनल योग डे: शहर में 68 जगहों पर सुबह लगेंगी योग क्लासेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | इस बार भी इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में हजारों लोग एकसाथ योग आसन लगाएंगे। 21 जून को ये ईवेंट हैं लेकिन तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सेक्रेटरी हेल्थ ने इसके लिए संबंधित ऑफिसर्स के साथ मीटिंग भी की है। 68 मॉर्निंग क्लासेज अलग अलग जगहों पर लगनी हैं, उनको भी 21 जून से पहले शुरू करने को लेकर सेक्रेटरी ने निर्देश दिए हैं। पिछली बार सेक्टर-17 प्लाजा में इंटरनेशनल योग डे के मौके पर करीब 30 हजार लोगों ने योग किया था। इस बार भी इसी जगह पर इतने ही लोगों के साथ ये ईवेंट किए जाने को लेकर प्लानिंग है। इसके अलावा सुखना लेक पर भी इवेंट करवाया जाएगा। दिल्ली में भी मिनिस्ट्री ऑफ आयुष की मीटिंग इसी हफ्ते होनी है, जिसमें चंडीगढ़ से भी अफसरों ने हिस्सा लेना है।

मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में कई कारों से सामान चोरी

मनीमाजरा | मॉडर्न कॉम्प्लेक्स कैटेगरी 4 के कई घरों के बाहर खड़े कारों से चोरों ने म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान व नकदी चोरी की है। एक ही रात में तीन कारों को निशाना बनाया है। पुलिस की पेट्रोलिंग एरिया में नहीं हो रही है, जिस वजह से आए दिन चोरियांं हो रही हैं। मनीमाजरा थाने के एसएचओ रंजीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने मौके का मुआयना किया।

खबरें और भी हैं...