चंडीगढ़ | सेक्टर-18 में रहने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के घर से चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल और अन्य सामान चुरा लिया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरजीत सिंह ढिल्लों राजस्थान में रहने वाले अपने रिस्तेदार के यहां गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था।
कुछ दिन बाद पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है वे वापस आए और सूचना पुलिस को दी। ढिल्लों के अनुसार घर में रखी 7.62 एमएम की लाइसेंसी पिस्टल, 14 नल और कुछ कपड़े चुरा कर ले गए हैं। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीवीटी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।