पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराब गन से अंजुम ने की प्रैक्टिस और देश के लिए जीता सिल्वर मेडल

खराब गन से अंजुम ने की प्रैक्टिस और देश के लिए जीता सिल्वर मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

चंडीगढ़ की स्टार शूटर अंजुम मौदगिल ने गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। अंजुम ने वुमंस 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसमें गोल्ड मेडल भी भारत के ही नाम रहा। तेजस्वनी सावंत ने फाइनल में अंजुम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों ही शूटर्स ने इस मेडल में रिकॉर्ड बनाया।

सावंत ने फाइनल में गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंजुम ने क्वालिफाइंग राउंड में 589 अंकों के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया।

अंजुम क्वालिफाइंग राउंड से पहले काफी परेशान थीं। उनकी मां शुभ मौदगिल ने बताया कि अंजुम की गन का फिल्टर खराब हो गया था, जिससे उसका निशाना सही जगह पर नहीं लग रहा था। उसने उसी के साथ प्रैक्टिस की और कोच दीपाली ने उनकी मदद की। आखिरकार उसी गन के साथ अंजुम कंपीटिशन के लिए उतरीं और रिकॉर्ड बनाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

अंजुम की परफॉर्मेंस
क्वालिफाइंग

नीलिंग

सीरीज-1 100/98

सीरीज-2 100/98

200 में से 196

प्रोन

सीरीज-1 100/100

सीरीज-2 100/99

200 में से 199

स्टैंडिंग

सीरीज-1 100/96

सीरीज-2 100/98

200 में से 194

600 में से 589 क्वालिफाइंग गेम्स रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...