पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फड़ी वाले से वसूली करते पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति पप्पू की वीडियो वायरल

फड़ी वाले से वसूली करते पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति पप्पू की वीडियो वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नंबर-12 की पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति व भाजपा नेता पप्पू शुक्ला की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें वह रेहड़ी वालों से वसूली करते नजर आ रहे हैं। इसमें पप्पू शुक्ला रेहड़ी वाले से 10,000 रुपए वसूलते दिखाई दे रहे हैं। रेहड़ी वाला अपनी गरीबी और मजबूरी का हवाला दे रहा है। इसके बावजूद पप्पू शुक्ला उससे पैसे ले रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा में ही मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पप्पू शुक्ला ने वसूली से साफ तौर पर इंकार किया है और कहा है कि किसी की मौत हो गई होगी, जिसके लिए वह पैसे इकट्‌ठे कर रहे थे।

सर्दियों के दिनों का वीडियो, अब तक कार्रवाई नहीं

यह वीडियो सर्दियों के दिनों का है। तभी से दुकानदार इस मामले की शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब यह मामला एडवाइजर के पास पहुंच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पप्पू शुक्ला की शिकायत प्रशासन और एमसी के अफसरों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को इस मामले की शिकायत प्रशासक के सलाहकर परिमल राय को दी गई है। शिकायत के साथ ही वीडियो फुटेज भी दी गई है।

वीडियो में पार्षद के पति बेखौफ

रेहड़ी वाला कहता है साइड पर आओ, तो वह कहते हैं- यहीं दे दो डरने की जरूरत नहीं

पप्पू शुक्ला- बता दिक्कत क्या है?

रेहड़ी वाला- बस सामान उठा लेते हंै, दोबारा न आएं।

पप्पू शुक्ला- छोड़, बता करना क्या है।

रेहड़ी वाला- बस चाय-पानी की सेवा कर देते हैं, साइड पर आ जाओ।

पप्पू शुक्ला- छोड़ न साइड-वाइड क्या है, जो करना है बस कर ले यहीं पर।

रेहड़ी वाला- ये लो सर, यही पैसे हैं, बस अब ध्यान रखना, छोटा सा बिजनेस है मेरा।

पप्पू शुक्ला- कोई नहीं।

रेहड़ी वाला- धन्यावाद जी, थैंक्यू।

आवाज और तस्वीर मेरी, पैसे रिश्वत के नहीं

ये पॉलीटिकल साजिश है, मुझे और मेरी प|ी को बदनाम करने के लिए। मेरी ही पार्टी के लोग मुझसे जल रहे हैं। यह सेक्टर-44/45 के लेबर चौक की वीडियो है। वह लेबर है और लेबर से पैसों का लेना-देना चलता है। इसके अलावा बिरादरी में अगर कोई मर जाता है, तो भी हम पैसे इकट्‌ठा करते हैं। हो सकता है, इसलिए पैसे मांगे हों, ताकि किसी गरीब का भला हो सके। वीडियो में तस्वीर और आवाज तो मेरी हो सकती है, लेकिन यह रिश्वत के पैसे नहीं हैं।

-पप्पू शुक्ला, भाजपा नेता

खबरें और भी हैं...