एमडी-एमएस में दाखिले को चुनौती, हाईकोर्ट का जीएमसीएच को नोटिस
चंडीगढ़ | जीएमसीएच-32 में एमडी व एमएस कोर्स में एडमिशन प्रोसेस को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद जस्टिस महेश ग्रोवर और जस्टिस अनिल खेतरपाल की खंडपीठ ने 18 अप्रैल के लिए जीएमसीएच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सेक्टर-27 निवासी डॉ. चाहत भाटिया ने याचिका दायर कर कहा कि उन्होंने एमडी-एमएस कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस दिया था। दाखिले के लिए स्टेट कोटे से जीएमसीएच में उनका नंबर 13 था, लेकिन पहली काउंसिलिंग के लिए उनका दावा यह कहकर खारिज कर दिया गया कि जीएमसीएच से ही एमबीबीएस करने वालों को बुलाया जाएगा। उन्होंने बनूड़ के ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस की है लेकिन उनका डोमिसाइल चंडीगढ़ का है। जीएमसीएच दाखिले के लिए सौ फीसदी इंस्टीट्यूट रिजर्वेशन नहीं कर सकता। ऐसे में स्टेट कोटे के उम्मीदवारों को काउंसिलिंग से बाहर नहीं किया जा सकता।