गवर्नमेंट से गवर्नमेंट स्कूल में अब नहीं होगी माइग्रेशन
गवर्नमेंट से गवर्नमेंट स्कूल में अब नहीं होगी माइग्रेशन
चंडीगढ़| शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में पहली से नौंवी क्लास की एडमिशन में बढ़ते क्राउड को देखते हुए एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी स्कूलों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार एक गवर्नमेंट स्कूल से दूसरे गवर्नमेंट स्कूलों में बिना किसी कारण के माइग्रेशन नहीं होगी। डिपार्टमेंट की आरे से पहली से आठवीं क्लास के लिए तय एरिया का शेडयूल भी स्कूलों को भेजा जा चुका है। इसके मुताबिक पेरेंट्स अपने रेजिडेंट के तय एरिया के स्कूल में ही एडमिशन ले सकते हैं। डीईओ अनुजीत कौर का कहना है कि रोजाना स्कूल में एडमिशन न मिलने पर पेरेंट्स आ रहे हैं। यहां पर डिप्टी डीईटो वन और टू पेरेंट्स को गाइड कर रहे हैं। एडमिशन के लिए 20 क्लस्टर हेड हैं जिनको निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने एरिया से एडमिशन के लिए आने वाले बच्चे को मना न करें। उन्हें अपने कलस्टर के तहत आने वाले दूसरे स्कूल में एडमिशन सुनिश्चित करवा दें।
बाहर के स्टूडेंट्स आ रहे एडमिशन के लिए: प्रिंसिपलों की मानें तो उनके पास ऐसे पेरेंट्स आ रहे हैं जोकि रहते तो 40 में हैं लेकिन 16 में एडमिशन चाहते हैं। पेरेंट्स से पूछा जाए कि वो उस स्कूल को क्यों बदलना चाहते हैं तो उनका कहना है कि सुना है ये स्कूल अच्छा है।