पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायरमेंट बेनिफिट को लेकर 4 महीने से परेशान इम्प्लॉयी

रिटायरमेंट बेनिफिट को लेकर 4 महीने से परेशान इम्प्लॉयी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटायरमेंट बेनिफिट को लेकर 4 महीने से परेशान इम्प्लॉयी

चंडीगढ़| पंजाब यूनिवर्सिटी के कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में कारपेंटर के पद से रिटायर हुए कर्मी को करीब 4 महीने से पेंशन का कोई लाभ नहीं मिला है। पेंशन या कोई अन्य सुविधा ना मिलने की वजह से कारपेंटर पवन कुमार के लिए दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल बना हुआ है। वह इस बारे में यूनिवर्सिटी को लिखित में रीप्रेजेंटेशन दे चुके हैं। यूनिवर्सिटी ने उनको सभी बेनिफिट देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं लेकिन अभी तक उनको कोई भी लाभ नहीं मिला। यूनिवर्सिटी प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ऑडिट ऑब्जेक्शन के कारण यह समस्या आ रही है। जानकारों के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने काफी समय पहले तकनीकी स्टाफ को कुछ आर्थिक लाभ दिए थे। यह लाभ सभी इम्प्लाॅइज को दिए गए थे। बाद में ऑडिट ने इस पर ऑब्जेक्शन लगा दिया। 2009, 2012 और 2016 में भी यह मामला उठा। रिकवरी करने के लिए कहा गया है। ब्याज सहित यह रिकवरी लाखों रुपए की बनती है। इसी मसले को लेकर उनको रिटायरमेंट बेनिफिट नहीं दिए जा रहे हैं और वह परेशान हैं। पीयू के रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्डा ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में है लेकिन समस्या यूनिवर्सिटी की नहीं बल्कि ऑडिट के ऑब्जेक्शन की वजह से है। कुछ ही सप्ताह में यह प्रॉब्लम रीसॉल्व कर ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...