11वीं में दूसरी स्ट्रीम के सब्जेक्ट्स भी पढ़ सकते हैं
स्टूडेंट्स को मल्टी स्किल्ड बनाने के मकसद से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने वोकेशनल कोर्सेज में बदलाव किए हैं। अब आप चाहें तो 11वीं की किसी स्ट्रीम के साथ कोई वोकेशनल कोर्स भी ले सकते हैं। इसका फायदा स्टूडेंट्स को यह मिलेगा कि एक स्ट्रीम के सब्जेक्ट्स को पढ़ने के साथ ही वह दूसरे स्ट्रीम के एक सब्जेक्ट को भी पढ़ सकेंगे।
25 कोर्सेज में ऑप्शन: सीबीएसई ने चाहे 40 वोकेशनल कोर्सेज की ऑप्शन दी है लेकिन चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स को 25 कोर्सेज की ही ऑप्शन मिलेगी क्योंकि सीबीएसई के सभी वोकेशनल कोर्सेज चंडीगढ़ में नहीं मिलते। हालांकि सीबीएसई ने यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट को लेटर लिख सभी कोर्सेज के बारे में बता दिया है। अब डिपार्टमेंट यह पता लगाने में जुटा है कि किस सब्जेक्ट के साथ कौन सा कॉम्बिनेशन मिल रहा है क्योंकि एक स्कूल में दो से तीन वोकेशनल कोर्सेज हैं। ऐसे में स्टूडेंट को वही कोर्स ऑफर किया जाएगा जो उस स्कूल में मौजूद होगा।
ऐसे मिलेगा फायदा: मिसाल के तौर पर अगर स्टूडेंट आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन ले रहा है लेकिन साथ में एक्सरे टेक्नीशियन का कोर्स भी करना चाहता है तो वह इस कोर्स को एक ऑप्शन के तौर पर ले सकता है। अगर वह वोकेशनल का ही रेफ्रीजरेटर का कोर्स कर रहा है लेकिन साथ में इलेक्ट्रिकल का कोर्स करना चाहता है तो वह इस सब्जेक्ट को लेकर एग्जाम में अपीयर हो सकता है।
यह होगा फायदा: जब स्टूडेंट 12वीं पासआउट होगा तो सीबीएसई की ओर से जो मार्कशीट जारी होगी उसमें उन सभी सब्जेक्ट का भी जिक्र होगा जिसमें एग्जाम दिया है। अब सबसे बड़ा फायदा स्टूडेंट को यह होगा कि ग्रेजुएशन में किन्हीं दो स्ट्रीम्स में एडमिशन ले सकता है। अगर वह आर्ट्स का स्टूडेंट था तो बीए कर सकता है या फिर बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्सेज में भी एडमिशन ले सकता है।