सेक्टर-37 में परशुराम जयंती पर कल पंचांग पूजा हवन
चंडीगढ़| भगवान परशुराम भवन सेक्टर-37 में वार्षिक उत्सव के अष्टम दिवस में महिला संकीर्तन किया गया। ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह गणेश पूजा, पंचांग पूजा, हवन होगा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भगवान से परशुराम की जीवन आधारित प्रवचन होंगे। उसके बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा। पंडित देवी प्रसाद ने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार जमदग्नि ऋषि के सबसे छोटे पुत्र थे और मां का नाम रेणुका था। भगवान परशुराम शक्ति और शांति के प्रतीक, स्वस्थ और शास्त्र के ज्ञाता, बलौर बुद्धि के प्रदाता ब्राह्मण एवं गौ रक्षक थे। अनेकों बार दुष्टों का संहार करके ब्राह्मणों की भगवान परशुराम ने रक्षा की थी।