ट्राईसिटी चर्चेस एसोसिएशन ने कहा- दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी
चंडीगढ़| गुरदासपुर के कलेर कलां में पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबल व मसीह सामग्री जलाने पर ट्राईसिटी चर्चेस एसोसिएशन ने गहरा दुख प्रकट करने के साथ ही इस घिनौने काम की कड़े शब्दों में निंदा की है। एसोसिएशन के सलाहकार लाॅरेंस मालिक के घर पर हुई एक मीटिंग में सर्वसम्मति से सरकार को दोषियों को गिरफ्तार करने की बात पर चर्चा की गई। मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री व गवर्नर से यह मांग की गई है वे इसमें व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें ताकि पंजाब में सामाजिक व धार्मिक शांति बरकरार रखी जा सके। बैठक में फादर प्रेमानंद, पादरी डैनजल पीपल, पादरी एंडर्सन, पादरी जॉन ओमन, वैली थॉमस, एडविन गिल, यूनुस पीटर, पादरी अलीशा, विलियम गिल व लाॅरेंस मालिक भी उपस्थित थे।