- Hindi News
- National
- 40 पेंटिंग्स में से सिमरजीत कौर की पेंटिंग में आई फर्स्ट, मिला गोल्ड मेडल
40 पेंटिंग्स में से सिमरजीत कौर की पेंटिंग में आई फर्स्ट, मिला गोल्ड मेडल
बीएससी इकोनॉमिक्स का रिजल्ट घोषित
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी मैं बीएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह पेपर जनवरी 2018 में हुए थे। इसके साथ ही पीयू ने स्पेशल एडवांस्ड डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है। यह एग्जाम दिसंबर 2017 में हुए थे। पीयू प्रवक्ता के अनुसार सभी स्टूडेंट अपने डिपार्टमेंट कॉलेज, कॉलेज या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।
चंडीगढ़ | अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-45 की दसवीं क्लास की सिमरजीत कौर ने आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में हुए पेंटिंग एग्जिबिशन उड़ान में अपनी जगह बनाई। कौर की पेंटिंग 40 पेंटिंग में से सेलेक्ट हुई। इसके लिए उसको गोल्ड मेडल से नवाजा गया।