पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी प्रॉपर्टी पर खोले जा सकेंगे ठेके, प्रशासन ने तैयार किया प्रपोजल

सरकारी प्रॉपर्टी पर खोले जा सकेंगे ठेके, प्रशासन ने तैयार किया प्रपोजल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शहर में सरकारी प्रॉपर्टी पर ठेका खोला जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन के इस्टेट डिपार्टमेंट ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसके तहत शहर में जहां पर सरकारी दुकानें खाली पड़ी हैं वहां पर ठेके की अलॉटमेंट कर दी जाए। क्योंकि बंद पड़ी दुकानों से सरकार को किसी तरह की कोई आमदनी नहीं हो रही और इन दुकानों को अगर ठेके के लिए दे दिया जाए तो प्रशासन इन दुकानों से करोड़ों कमा सकता है। यही वजह रही कि इसकी फाइल अप्रूवल के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनोर के पास गई है। बदनोर की अप्रूवल आने के बाद अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि इसके लिए भी ऑक्शन होगी और जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा उसी को इसकी अलॉटमेंट की जाएगी।

गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-46 में फूड सेफ्टी पर वर्कशॉप

चंडीगढ़ | गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-46 में फूड सेफ्टी पर स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब भी लाई गई। ऑन द स्पॉट फूड टेस्टिंग करके भी दिखाई गई। 200 से अधिक स्टूडेंट्स ने इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया। फूड सेफ्टी विंग के नोडल डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में कौन सी चीजों की क्वालिटी को कैसे जांचा जाता है।

सेक्टर-30 बी के कई मकानों में दो दिन से पहली मंजिल पर नहीं चढ़ रहा पानी

चंडीगढ़ | सेक्टर-30 बी के हाउस नंबर 1285 से लेकर 1296 वाली लाइन की पहली मंजिल पर दो दिन से पानी नहीं चढ़ रहा है। निगम के पब्लिक हेल्थ के अफसरों को शिकायत किए जाने पर भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है। ऐसे में लोगों को पानी ग्राउंड फ्लोर के हाउसेस से बाल्टियां भरकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजय अरोड़ा ने कहा कि मंगलवार को सेक्टर-30 बी के हाउसेस में पानी के प्रेशर को चेक करवाकर प्रॉब्लम्स को हल करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...