पंजाब यूनिवर्सिटी से महर्षि दयानंद चेयर को मर्ज करने का विरोध
नवांशहर . पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से महर्षि दयानंद चेयर को संस्कृत विभाग में मर्ज कर खत्म करने का आर्य समाज ने विरोध जताया है। आर्य समाज नवांशहर के पदाधिकारियों ने डीसी अमित कुमार के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजकर इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है।
आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान विनोद भारद्वाज ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सन 1975 से महर्षि दयानंद चेयर स्थापित है। महर्षि दयानंद देश के बड़े समाज सुधारकों में शामिल हैं।