पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा के स्टूडेंट्स ने असम के 7 स्टूडेंट्स को किया जख्मी

हरियाणा के स्टूडेंट्स ने असम के 7 स्टूडेंट्स को किया जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में असम के कुछ स्टूडेंट्स पर हरियाणा के स्टूडेंट्स ने हमला कर दिया। इसमें असम और नॉर्थ ईस्ट से संबंधित 7 स्टूडेंट्स जख्मी हो गए। इसे लेकर नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स यूनियन ने पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि मामले को कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर निपटा लिया है। यूनियन के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कॉलेज में असम और नॉर्थ ईस्ट से संबंधित करीब 1200 स्टूडेंट पढ़ते हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि सोमवार रात करीब 8 बजे कॉलेज के ही हरियाणा के कुछ स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर के स्टूडेट्स से बहस के बाद मारपीट की और 7 स्टूडेंट्स को जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के डीन ने इस मामले को खुद निपटा लिया है। अारोपी गुट के चार स्टूडेंट्स को निकालने की बात कही गई है। कॉलेज के डीन त्रिलोचन सिंह कंग ने बताया कि डिनर के दौरान कुछ हरियाणवी स्टूडेंट्स ने असम के स्टूडेंट्स से बहस की। दोनों गुटों में तनाव बढ़ता देख वॉर्डन ने उन्हें शांत किया।उसके बाद वे लोग कॉलेज के लॉन में इकट्‌ठे हुए और हरियाणा से संबंधित स्टूडेंट्स ने असम के स्टूडेंट्स से झगड़ा किया। उन्होंने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है।

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत आई थी, लेकिन न तो किसी स्टूडेंट के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना आई। न कोई बयान दर्ज कराने आया।

असम के स्टूडेंट्स ने एफबी पर पोस्ट की हैं घायल छात्रों की ये फोटो।

खबरें और भी हैं...