पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इशारों से चलेगी व्हीलचेयर, मोबाइल से कंट्रोल होगा कैमरा, शूज़ बताएंगे रास्ता

इशारों से चलेगी व्हीलचेयर, मोबाइल से कंट्रोल होगा कैमरा, शूज़ बताएंगे रास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्हीलचेयर चलाने के लिए ना तो किसी बटन की जरूरत होगी और ना ही किसी की मदद की। मोबाइल को जिस दिशा में घुमाएंगे उसी दिशा में व्हीलचेयर घूम जाएगी। स्पेशली एबल्ड लोगों के लिए ये सुविधा लेकर आई है पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की टीम। अपने कुछ नजदीकियों को देखकर उनको एक ऐसा घर बनाने का आइडिया आया जिसमें ऑटोमेशन की एफिशिएंसी ज्यादा से ज्यादा हो और सिक्योरिटी भी पूरी रहे। यह मॉडल पेक के ओपन हाउस में डिस्प्ले के लिए रखा गया। कुल 26 मॉडल इसमें डिस्प्ले किए गए। पलक जैन, अश्मित, पूनम, जतिन और मुकुल ने मिलकर ऑन योर टिप्स एप तैयार किया। यह पूरा सिस्टम लगभग आठ हजार रुपए में घर में लग सकता है।

ऑन योर टिप्स

पेक में ओपन हाउस की शुरुआत, 26 मॉडल रखे गए डिस्प्ले में, डिसएबल्ड फ्रेंडली घर, बिना रिमोट का ड्रोन और स्मार्ट हेलमेट जैसे माॅडल दिखाए गए हाउस में

इस एप से व्यक्ति अपने मोबाइल से ही घर के पंखे, लाइट और एसी को कंट्रोल कर सकता है। कैमरे के एंगल को चेंज कर सकता है और उसकी रिकॉर्डिंग भी रोक सकता है।

बिना रिमोट के उड़ेगा ड्रोन...

नवजीत सिंह और वैभव तिलक ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो बिना रिमोट के भी उड़ सकेगा। इसे कंप्यूटर से जोड़ा जाएगा और इसकी प्रोग्रामिंग होगी। उसमें जो रास्ता भरा जाएगा, उसी पर जाकर वापस आ जाएगा। हालांकि इसको रिमोट के साथ भी कंट्रोल करना संभव है। यह ड्रोन खासतौर पर उन्होंने जासूसी या मुसीबत के समय को ध्यान में रखकर बनाया है ताकि जहां इंसान नहीं पहुंच सकते वहां पर भी निगरानी हो सके।

जहां फेंसिंग नहीं वहां ग्राउंड रडार करेगा काम

कार्तिक जसपाल व अनुराग गोयनका ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिससे उस एरिया की निगरानी भी हो सकेगी जहां पर फेंसिंग नहीं है। भारत की सीमा पर बहुत से ऐसे इलाके हैं जहां पर फेंसिंग संभव ही नहीं है और ऐसे दुर्गम जगह पर हर थोड़ी दूरी पर जवानों का लगाना भी संभव नहीं होता। इसलिए उन्होंने एक ऐसा ग्राउंड रडार तैयार किया है जो सेंसर के जरिये तुरंत घुसपैठ की जानकारी डिफेंस के मुख्यालय में देगा। इसकी कीमत एक हजार रुपए है।

हेलमेट पहनने के बाद ही शुरू होगी बाइक

सिमर दीप कौर, सुरेश्वरी, अमनदीप सिंह और अभिषेक पांडे ने एक ऐसा स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है जिसको पहनने के बाद ही बाइक शुरू हो सकेगी। इसमें ऐसे सेंसर लगाए गए हैं कि यदि आपने तयशुदा सीमा से अधिक शराब पी होगी तो बाइक स्टार्ट नहीं होगी। यह हेलमेट एक हजार में बाजार में मिलेगा। अगर आपको बाइक की मोडिफिकेशन करवानी है तो इसके लिए भी आपको बस 2 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

स्मार्ट शूज़ बताएगा नेत्रहीन को रास्ते की रुकावटें

देखने में अक्षम लोगों के लिए समृद्धि, श्रेया और जसलीन ने ऐसे जूते तैयार किए हैं जो पहले ही बता देंगे कि आपके रास्ते में कोई रुकावट आ रही है। आप इतनी दूरी पर रास्ता बदल लीजिए। यदि ऐसा होगा तो वह सेंसर्स के जरिये आपको तुरंत जानकारी देंगे। इन जूतों में यदि रास्ते को फीड कर दिया जाएगा तो अपने आप व्यक्ति सही रास्ते पर ही चलेगा। इसे जीपीएस से भी जोड़ा जा सकता है। ऐसा सिस्टम साड़ी में आ रहा है पर यह भारी होता है।

खबरें और भी हैं...