पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयूसीएससी ने वीसी को सौंपा मेमोरेंडम

पीयूसीएससी ने वीसी को सौंपा मेमोरेंडम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पीयू में मंगलवार को पीयूसीएससी के वाइस प्रेजिडेंट करनवीर सिंह महल ने यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. ग्रोवर को स्टूडेंट्स की परेशानियों संबंधित मेमोरेंडम सौंपा। करनवीर ने पीयू में “काउंसिल ऐट डोरस्टेप” इनिशिएटिव लिया जिसके तहत स्टूडेंट्स ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया था। मेमोरेंडम में गर्ल्स हॉस्टल में बेडमिंटन कोर्ट, इंटरनेशनल हॉस्टल्स में एसी की प्रॉपर फंक्शनिंग, यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में ई-रिक्शा की व्यवस्था की मांग की गई है। एग्जामिनेशन हॉल खोलने की मांग भी की।

पीयू ने किए रिजल्ट घोषित

चंडीगढ़ | पीयू ने दिसंबर 2017 में हुए बीएससी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर 5 और एमएससी माइक्रो बायोटेक्नोलॉजी सेमेस्टर 3 के एग्ज़ाम के रिजल्ट घोषित कर दिये हैं। स्टूडेंटस अपना रिजल्ट पीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दविन्दर सिंह चुने गए प्रेसिडेंट

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी एसोसिएशन (पुल्सा) की मंगलवार को मीटिंग हुई। इसमें दविन्दर सिंह को सर्वसम्मति से प्रेसिडेंट चुना गया। डॉ. नव ज्योति को वाइस प्रेसिडेंट, रजनीश अरोड़ा को जनरल सेक्रेटरी, रीना मावी को जॉइंट सेक्रेटरी और मौहम्मद अख्तर को कोषाध्यक्ष चुना गया।

खबरें और भी हैं...