पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रालय से मिली राशि काटकर प्लेयर्स को पुरस्कार देगी सरकार

मंत्रालय से मिली राशि काटकर प्लेयर्स को पुरस्कार देगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा के सभी 22 खिलाड़ियों को राज्य सरकार पुरस्कार राशि देगी। जो खिलाड़ी प्रदेश की ओर से खेले हैं, उन्हें तो पूरी राशि मिलेगी। लेकिन जो रेलवे या किसी अन्य मंत्रालय से खेले हैं, उन्हें मंत्रालय से मिलने वाली राशि काटकर पैसे दिए जाएंगे। वहीं, खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 26 अप्रैल को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा। प्रदेश के मेडल विजेता 22 खिलाड़ियों में 13 प्लेयर ऐसे हैं, जो रेलवे, आर्मी व अन्य मंत्रालयों या उपक्रमों की ओर से खेलते हैं। शेष पेज 11 पर

पुरस्कार राशि का ये फॉर्मूला

हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले गोल्ड मेडल विजेता को 1.5 करोड़, सिल्वर विजेता को 75 लाख और ब्रॉन्ज विजेता को 50 लाख रु.मिलेंगे।

जिन खिलाड़ियों ने रेलवे या अन्य मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीता है, उन्हें मंत्रालयों से मिलने वाली राशि काटकर बाकी दी जाएगी। यानी खिलाड़ी को मंत्रालय 50 लाख देता है तो सरकार 1 करोड़ रुपए देगी।

सुशील भार्गव | चंडीगढ़

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा के सभी 22 खिलाड़ियों को राज्य सरकार पुरस्कार राशि देगी। जो खिलाड़ी प्रदेश की ओर से खेले हैं, उन्हें तो पूरी राशि मिलेगी। लेकिन जो रेलवे या किसी अन्य मंत्रालय से खेले हैं, उन्हें मंत्रालय से मिलने वाली राशि काटकर पैसे दिए जाएंगे। वहीं, खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 26 अप्रैल को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा। प्रदेश के मेडल विजेता 22 खिलाड़ियों में 13 प्लेयर ऐसे हैं, जो रेलवे, आर्मी व अन्य मंत्रालयों या उपक्रमों की ओर से खेलते हैं। शेष पेज 11 पर

खबरें और भी हैं...