- Hindi News
- National
- रिश्वत मामले में पंजाब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट को मिली जमानत
रिश्वत मामले में पंजाब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट को मिली जमानत
चंडीगढ़ | एक लाख रुपए की रिश्वत के मामले में आरोपी पंजाब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार को मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत से जमानत मिल गई। दूसरे आरोपी क्लर्क जसविंदर सिंह को पिछले हफ्ते जमानत मिल गई थी। आरोप के मुताबिक इन दोनों ने जांच बर्खास्त किए गए मुलाजिम के हक में करने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। उनके बीच सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। मुलाजिम ने शिकायत सीबीआई को दे दी, जिसने ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।