पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली कक्षा से स्पोर्ट्स पीरियड शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी

पहली कक्षा से स्पोर्ट्स पीरियड शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही खेलों का पीरियड शुरू करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस समय पांचवीं से ये पीरियड लगता है। इसके साथ ही उन्होंने पुराने खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के लिए प्रारूप तैयार करने का खेल विभाग को निर्देश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों की मौजूदा पैंशनों में वृद्धि का भी सुझाव दिया।

सीएम ने मंगलवार को खेल विभाग के कामकाज का जायजा लेते हुए ओलंपिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई मुकाबलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद ईनाम के मौजूदा ढांचे पर अधिकारियों को फिर से विचार करने को कहा है ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को खेल को बढ़ावा देने की कोशिशें पूरी सक्रियता से करनी चाहिएं। सीएम ने बताया कि विभाग जल्द ही पटियाला में अति-आधुनिक खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए व्यापक योजना तैयार करके लाएगा।

खेल सचिव ने ‘खेलो पंजाब अभियान’ द्वारा नौजवानों में खेल को प्रचारित करने के लिए बड़े स्तर पर मीडिया मुहिम शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने हरियाणा मॉडल पर पंजाब में योगा को बढ़ावा देने में सरकारी पहलकदमियों का भी न्योता दिया।

खेल विभाग के कामकाज की समीक्षा करते सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।

युद्ध नायक स्मारक के लिए 8 करोड़ जारी करने के निर्देश

चंडीगढ़ | सीएम ने वित्त विभाग को पंजाब राज्य युद्ध नायक स्मारक और संग्रहालय को मुकम्मल करने के लिए 8 करोड़ रुपए का अनुदान तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं। युद्ध स्मारक और संग्रहालय की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग की प्रधानगी करते हुए उन्होंने हिदायत की कि स्मारक की गैलरियों को अलग-अलग भागों के तौर पर समर्पित किया जाए, जो पंजाबियों द्वारा लड़े अलग-अलग ऐतिहासिक युद्धों का प्रतिनिधित्व करते हों।

खबरें और भी हैं...