समर सीजन: 62 में से चंडीगढ़ को मिली दो स्पेशल ट्रेनें
चंडीगढ़ | रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 62 स्पेशल समर ट्रेनें चलाई हैं। चंडीगढ़ होकर माता वैष्णो देवी जाने वाली कटरा-कालका एक्सप्रेस के फेरे दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन कर दिए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस को 28 जून तक बढ़ा दिया है।