पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू सोशियोलॉजी इंटीग्रेटेड कोर्स में 70 परसेंट वाले को ही देगी फर्स्ट डिवीजन की डिग्री

पीयू सोशियोलॉजी इंटीग्रेटेड कोर्स में 70 परसेंट वाले को ही देगी फर्स्ट डिवीजन की डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ओर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) को पीयू इसी हफ्ते लिखकर देने वाली है कि उन्होंने पूरे कैंपस में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) और परसेंटेज के बजाय क्रेडिट व ग्रेड सिस्टम लागू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अपने नए इनोवेटिव कोर्स में वह पुराना सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। पीयू फाइव ईयर इंटीग्रेटेड सोशियोलॉजी कोर्स के लिए 70% नंबर या उससे अधिक लेने वाले को ही फर्स्ट डिवीजन की डिग्री देगी। अब तक सभी कोर्सेस में 60 परसेंट वाले को फर्स्ट डिवीजन डिग्री मिलती रही है। इसे लेकर 20 अप्रैल को मीटिंग होने वाली है। रेगुलेशन कमेटी की मीटिंग में यह प्रस्ताव आ रहा है। फाइव ईयर इंटीग्रेटिड प्रोग्राम ऑनर्स स्कूल इन सोशल साइंस यानि कि आइज़र के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन क्राइटेरिया तो बाकी कोर्सेज की तरह ही रखा है, लेकिन पास परसेंटेज बाकी डिग्रियों से अलग है। यूनिवर्सिटी की हर डिग्री में पास परसेंटेज 60 या अधिक होने पर फर्स्ट क्लास से पास होने के सर्टिफिकेट दिया जाता है। लेकिन इस कोर्स के लिए स्टूडेंट को 70% से ज्यादा नंबर लेने होंगे। ऐसे में स्टूडेंट के लिए दूसरी जगह अप्लाई करना करना मुश्किल होगा। यूजीसी का नियम है कि सभी कोर्सेज एक समान होने चाहिए।

एमए सोशल वर्क में एडमिशन 45% पर ही

यूनिवर्सिटी एमए सोशल वर्क में एडमिशन के लिए पहले से ज्यादा छूट देने जा रही है। पहले जहां 50 परसेंट या इससे ज्यादा मार्क्स वाले स्टूडेंट्स को इसमें एडमिशन दिया जाता था। लेकिन अब इसकी एलिजिबिलिटी 45% कर दी गई है। जो स्टूडेंट सोशल वर्क सब्जेक्ट के साथ 45 परसेंट पास मार्क्स से इस डिग्री के लिए अप्लाई करेंगे, उनको एडमिशन मिल जाएगा। हालांकि बाकी किसी सब्जेक्ट में पास होने वालों के लिए 50% नंबर लेना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...