वीरू के सबसे बड़े फैन
93 साल के ओम प्रकाश पंजाब को करेंगे चीयर...
चंडीगढ़ | आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेयर्स को चीयर्स करने के लिए पटियाला के 93 वर्षीय बुजुर्ग ओम प्रकाश जोशी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। ओम प्रकाश जोशी किंग्स इलेवन पंजाब और वीरेंद्र सहवाग के फैन हैं। वे सहवाग और टीम के खिलाड़ियों से मिलने के लिए मंगलवार को स्टेडियम पहुंचे। सहवाग उनसे मिले और किंग्स इलेवन पंजाब के सोशल अकाउंट्स पर उनकी फोटो को भी साझा किया।