मनुष्य जीवन का सर्वोत्म लक्ष्य हरिभजन: स्वामी तपस्वी
राधा माधव को चंदन का लेप लगाया।
चंडीगढ़|मनुष्य जीवन का सर्वोतम लक्ष्य है हरिभजन है। इसलिए अगर भगवान को प्राप्त करना है और इसका रास्ता निष्कपट होकर श्रद्धापूर्वक भागवत सेवा एवं हरिभजन करना है। ये प्रवचन गोहाटी से आए त्रिदंडी स्वामी तपस्वी महाराज ने सेक्टर 20 के श्रीचैतनय गौड़ीय मठ में चल रहे 48वें धर्म सम्मेलन में दिए। सम्मेलन के त्रित्यादिव्स एवं अक्षय तृत्या दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने उड़ीसा से लाई गई चंदन को घिसकर भगवान राधा माधव को चंदन का लेप लगाया। इस प्रकार 21 दिवसीय चंदन यात्रा का शुरू हुई। प्रवक्त जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह चंदन यात्रा 9 मई 2018 तक चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएस लक्की व कार्यक्रम के मुख्य अथिति पवन कुमार बंसल, पूर्व सांसद एवं रेलवे मंत्री ने की।