जोहल को डीयूआई का चार्ज देने पर पुटा ने जताई आपत्ति
चंडीगढ़ | पीयू में डी यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन और वाइस चांसलर का चार्ज सीनियर को दरकिनार करके जूनियर को देने पर पीयू टीचर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। डायरेक्टर रिसर्च प्रमोशन सेल प्रो. रमनजीत कौर जोहल को मंगलवार को डीयूआई का चार्ज दिया गया था। उनको इससे पहले भी इसी तरह से कई बार कुछ घंटों या एक आध दिन के लिए चार्ज दिया गया था। कोटा प्रेसिडेंट प्रो. राजेश गिल ने वीसी को जो लेटर लिखा है उसके अनुसार इसकी शिकायत सीनियर टीचर्स ने पुटा के पास की है। हालांकि इस लेटर में उन्होंने जोहल का नाम नहीं लिखा है लेकिन उनका चार्ज लिखा गया है। पुटा ने आपत्ति की है कि पहले डायरेक्टर रिसर्च का पद सीनियॉरिटी के आधार पर होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। पिक एंड चूज़ के जरिए लोगों को अलग-अलग पद पर अपॉइंटमेंट की दी जा रही है। डायरेक्टर रिसर्च प्रमोशन सेल पर पहले सीनियर टीचर होते थे। इस पद को डीयूआई का चार्ज देने पर ऑब्जेक्शन नहीं की जा सकती थी क्योंकि दोनों ही पद पर नियुक्ति सिर्फ और सिर्फ सीनियॉरिटी के आधार पर होती थी। लेकिन अब इस पद पर नियुक्ति ओपन होती है जब की डीयू आई के पद पर नियुक्ति सिनियोरिटी के आधार पर है।