पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज ऐसे परशुराम की आवश्यकता है जो दुष्टों का नहीं दुष्टता का विनाश करे : श्वेता भारती

आज ऐसे परशुराम की आवश्यकता है जो दुष्टों का नहीं दुष्टता का विनाश करे : श्वेता भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरातन युगों में भगवान परशुराम ने दुष्ट क्षत्रियों का अंत कर धरा को पाप व अनाचार से मुक्त किया था। राजा दशरथ व जनक के काल में अधिकांश क्षत्रिय अपना कर्तव्य भूल भोग-विलासी बन चुके थे। क्षत्रिय-धर्म को कलंकित करने वाले ऐसे क्षत्रियों का परशुराम जी ने वध किया था। ये प्रवचन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी श्वेता भारती ने परशुराम भवन सेक्टर 37 में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में दिए। समारोह ब्राह्माण सभा ने कराया। वर्तमान युग में, क्षत्रियों की भूमिका राजनेताओं की है। उस युग की भांति अधिकतर राजनेता पथभ्रष्ट हो चुके हैं। आज ऐसे परशुराम की आवश्यकता है, जो दुष्टों का नहीं, अपितु दुष्टता का विनाश करे।

खबरें और भी हैं...