एग्जाम लिया 6 सब्जेक्ट का, रिजल्ट दिया 5 का
चंडीगढ़|11वीं क्लास ने फाइनल एग्जाम में 6 पेपर दिए थे। पांच सब्जेक्ट्स मेन और एक एडिशनल सब्जेक्ट था लेकिन जब बच्चों के हाथ में रिपोर्ट कार्ड आए तो उसमें सिर्फ 5 सब्जेक्ट का ही रिजल्ट डिक्लेयर किया गया था। पेरेंटस में इसको लेकर काफी रोष है। पेरेंटस का कहना है कि अगर रिजल्ट मेन सब्जेक्ट्स 5 का ही निकालना था तो एडिशनल क्यों लिया गया। जानकारी अनुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 37 में 11वीं क्लास के कॉमर्स और आर्ट्स के स्टूडेंटस ने फिजिक्ल एजुकेशन व म्युजिक का एडिशन पेपर दिया था। लेकिन स्टूडेंटस को जो रिपोर्ट कार्ड दी गई उसमें 5 का ही रिजल्ट दिया गया था। स्टूडेंटस ने नाम न छापे जाने पर बताया कि जब उन्होंने टीचर से पूछा तो टीचर ने कहा कि एडिशनल सब्जेक्ट का रिजल्ट नहीं होता। एडिशनल सब्जेक्ट के मार्क्स तब कंसीडरी किए जाते हैं जब मेन सब्जेक्ट में से किसी एक में स्टूडेंटस फेल हो। प्रिंसिपल हरमित कौर ने स्टूडेंटस की बात को झूठा ठहराते हुए कहा कि उनके यहां पर 6 सब्जेक्ट का रिजल्ट निकाला गया है।