पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की मांग शांतिनगर में बंद की गई गली नंबर 10 को खाेला जाए

लोगों की मांग-शांतिनगर में बंद की गई गली नंबर 10 को खाेला जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीमाजरा| शांति नगर में गली नंबर 10 को दीवार से कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इससे दो दर्जन से अधिक परिवारों के लिए निकलने का रास्ता नहीं बचा है। लोग इस अवैध निर्माण व बंद गली को खुलवाने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। स्थानीय निवासी सीमा ने कहा कि कुछ लोगों ने इस गली का एक तरफ से रास्ता बंद कर दिया है। अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे। यहां तक कि रास्ते पर पक्की दीवार कर दी गई है। लोग इसको लेकर काफी परेशान हैं। प्रेमलता ने कहा कि यहां पर तारों में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। रोड विंग के एसडीओ बलराज ने कहा कि इस गली को स्थानीय लोगों ने करीब 20 साल पहले बंद करवाया था। जब उनसे गली खुलवाने के बारे में पूछा तो वे बोले कि जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...