पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 घंटे वॉटर सप्लाई व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए फ्रांस देगा चंडीगढ़ को लोन

24 घंटे वॉटर सप्लाई व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए फ्रांस देगा चंडीगढ़ को लोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ की तीन बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए फ्रांस गवर्नमेंट यहां की अथॉरिटी की हेल्प करेगी। बुधवार को एंबेसेडर ऑफ फ्रांस टू इंडिया, अलेग्जेंडर जेगलर ने फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी, काउंसलर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ने प्रशासन के अफसरों के साथ मीटिंग की। एडवाइजर व बाकी अफसर इसमें मौजूद रहे। मीटिंग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की गई। हालांकि मीटिंग में सबसे ज्यादा डिस्कशन हेरिटेज कंजर्वेशन और पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को लेकर हुआ। चंडीगढ़ को 24 घंटे पानी की सप्लाई मिल सके और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की अपग्रेडेशन को लेकर काम सही तरह से हो इसके लिए फंड्स को लेकर कहा गया। इसमें फ्रांस गवर्नमेंट ने सॉफ्ट लोन चंडीगढ़ को प्रोवाइड करवाने के लिए कहा है। ऑफिसर्स ने लोकल गवर्नमेंट को अब इसमें प्रपोजल तैयार करने के लिए कहा ताकि पता चले कि दोनों कामों के लिए कितने फंड की जरूरत पड़ सकती है। सितंबर में दोबारा मीटिंग होगh जिसमें रिपोर्ट रखी जाएगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को ही करना होगा इम्प्रूव

मीटिंग में सबसे ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को लेकर चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि इस वक्त पर कैपिटल व्हीकल की रेशो पूरे देश में चंडीगढ़ की सबसे ज्यादा है। इसमें ज्यादा प्रॉब्लम इसलिए कि हमारा पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम उतना मजबूत नहीं है जिसकी वजह से प्राइवेट व्हीकल्स की संख्या ज्यादा हो रही है। प्राइ‌वेट व्हीकल्स की जरूरत तभी लोगों को होती है जब उनको आने-जाने के लिए मुश्किल हो और सेफ पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की फैसेलिटी उनको न मिले। हालांकि अभी एक रिपोर्ट चंडीगढ़ के पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को लेकर फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी की तरफ से चंडीगढ़ को दी जानी है जोकि अगस्त या सितंबर में सब्मिट होगी। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए ज्यादा बसें और बस रेपिड ट्रांजिट सिस्टम चंडीगढ़ में शुरू करने को लेकर भी काम किया जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए साइक्लिंग और बसों की फैसेलिटी को बढ़ाने को लेकर ही सिफारिश की गई है।

फ्रांस गवर्नमेंट ने चंडीगढ़ को हेरिटेज कंजर्वेशन पर हेल्प करने के बारे में कहा है। कैपिटल काॅम्प्लेक्स यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हो चुका है जबकि ली-कार्बूजिए शहर के निर्माता थे इसलिए चंडीगढ़ की कंजर्वेशन इसी रूप में हो इसके लिए फ्रांस गवर्नमेंट टेक्निकल स्पोर्ट और फंड्स भी प्रोवाइड करवाएंगे।

हेरिटेज कंजर्वेशन पर भी मिलेगा साथ

खबरें और भी हैं...