पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया: गोल्ड महंगा फिर भी शॉपिंग को पहुंचे लोग

अक्षय तृतीया: गोल्ड महंगा फिर भी शॉपिंग को पहुंचे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। लंबी अवधि की खरीदारी के लिए शुभ अक्षय तृतीया के दिन बाजार में चहल-पहल नजर आई। ज्वैलरी से लेकर सोने के सिक्के तक सभी की सेल्स पिछले दिनों के मुकाबले काफी अच्छी रही। सुबह से ही लोगों में ज्वेलरी की खरीदारी को लेकर जोश दिखा। चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव सहदेव ने बताया कि बुधवार को गोल्ड का रेट तीस हजार 400 रुपए प्रति तोला था। जो पिछले एक महीने का सबसे ज्यादा रेट था। इसके बावजूद लोगों ने कम ही सही लेकिन इस दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए शॉपिंग की। दूसरी अक्षय तृतीया के मुकाबले हालांकि 30 से 35 फीसदी सेल कम रही। वैसे भी आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

अक्षय तृतीया पर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भी रौनक नजर आई। मॉर्डन सेल्स के मालिक सतीश गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर लोग एलईडी और रेफ्रिजरेटर की शॉपिंग के लिए आए। उन्होंने बताया कि उनके यहां 1 रुपए में एसी का ऑफर चल रहा है। इसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया।

गैजेट्स भी खूब बिके

सेक्टर-20 स्थित कंप्यूटर मार्केट में यूथ काफी लोग लैपटॉप खरीदने पहुंचे। कंप्यूटर मार्केट के प्रधान नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने बताया कि रोजाना से 20 फीसदी ज्यादा सेल हुई। मोबाइल मार्केट में भी यूथ की भीड़ नजर आई। मार्केट प्रधान विवेक निझावन ने बताया कि 20 से 25 फीसदी ज्यादा शॉपिंग हुई।

खबरें और भी हैं...