पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजीआई में सीनियर सिटीजंस के लिए बनेगा 250 बेडेड जेरियाट्रिक्स सेंटर

पीजीआई में सीनियर सिटीजंस के लिए बनेगा 250 बेडेड जेरियाट्रिक्स सेंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रपोजल तैयार, अगले हफ्ते दिल्ली में होने वाली स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में रखा जाएगा

मनोज अपरेजा। चंडीगढ़

पीजीआई प्रबंधन सीनियर सिटीजंस को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 250 बेडेड जेरियाट्रिक्स सेंटर बनाने की योजना बना रहा है। एक सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ने बताया कि इंटरनल मेडिसन डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स ने यह प्रपोजल तैयार किया है। इस प्रस्ताव को नई दिल्ली में मई के पहले हफ्ते में होने वाली स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 475 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इस सेंटर के बनने से सीनियर सिटीजंस को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

हालांकि अभी शहर में जीएमसीएच-32 में ही जेरियाट्रिक्स की रोजाना ओपीडी चलती है। जीएमसीएच-32 के कम्युनिटी मेडिसिन हेड डॉ. एनके गोयल ने बताया कि जेरियाट्रिक्स ओपीडी में दो डॉक्टर्स की टीम मरीज को एग्जामिन करती है उसके बाद उस मरीज को दूसरे डिपार्टमेंट में रेफर किया जाता है। इसका मकसद बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मुहैया करवाना है ताकि उनको ज्यादा इधर-उधर न भागना पड़े।

पीजीआई के कुछ और मेजर प्रोजेक्ट्स: सीनियर ऑफिसर ने बताया कि न्यूरोसाइंस और मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर बनाने का मसौदा तैयार करने के लिए इसे हॉस्पिटल सर्विसेस कंसल्टेंसी काॅर्पोरेशन (एचएससीसी) को भेज दिया गया है। साथ ही प्रोजेक्ट को लेकर सभी औपचारिकताओं को 15 दिन के भीतर पूरा करने के कहा गया है। दोनों के बीच एक एमओयू भी साइन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन का काम 1 मई से शुरू होने की संभावना है। इसे 51 हफ्तों को भीतर पूरा करना होगा। इस पर एक हजार करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...