बी आर्किटेक्चर का रिजल्ट घोषित
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी 9 दिसंबर 2017 में हुए 7 सब्जेक्ट के एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, संबंधित कॉलेज या डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बी आर्किटेक्चर पांचवें सेमेस्टर, बेचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट 5वें सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस 5वें सेमेस्टर, मास्टर्स इन फैशन डिजाइनिंग एंड मैनेजमेंट पहले और थर्ड सेमेस्टर एमए, हिस्ट्री थर्ड सेमेस्टर, बीएससी एग्रीकल्चर 4 ईयर कोर्स के 5वें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
पीयूटीएचटी का रिजल्ट घोषित
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयू टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी एप्टिट्यूड टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 6 मई को करीब 550 स्टूडेंट्स ने यह टेस्ट दिया था जबकि आवेदनों की संख्या लगभग 800 थी। इसके जरिए यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में एडमिशन होना है। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट की 90 सीटें हैं। रिजल्ट 18 मई तक घोषित होना था लेकिन यूनिवर्सिटी में से 3 दिन पहले घोषित कर दिया। अब इस कोर्स के फॉर्म 30 मई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिसको यह एंट्रेंस टेस्ट पास करने वाले स्टूडेंट भर सकते हैं। पहली काउंसिलिंग 27 जून और दूसरी काउंसिलिंग 4 जुलाई को होगी।
पुटा और सी क्लास एसोसिएशन के लिए हुई 91 परसेंट वोटिंग
चंडीगढ़ | पुटा और सी क्लास एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए वोटिंग मंगलवार को हुई। पुटा में दीपक कौशिक और डॉ. सरवन सिंह मान के बीच मुकाबला है जबकि सी क्लास एसोसिएशन में रामानंद, संजीव कुमार और विजय कुमार डोगरा के बीच मुकाबला होना है। पुटा में 91.5 परसेंट वोटिंग हुई। नॉन टीचिंग एसोसिएशन का इलेक्शन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में हुआ जबकि सी क्लास एसोसिएशन के लिए यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में बूथ बनाए गए थे। नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन के लिए वोटों की गिनती 16 मई को होगी जबकि सी क्लास एसोसिएशन के लिए 18 मई को।