पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओपी शर्मा चंडीगढ़ में दिखाएंगे जादू, इस बार डायनासोर के साथ

ओपी शर्मा चंडीगढ़ में दिखाएंगे जादू, इस बार डायनासोर के साथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 मई की शाम 7:30 बजे नीलम थियेटर में होगा उद्घाटन

रोजाना होंगे दो शो, दोपहर 5 और शाम 7 बजे

चंडीगढ़ | जादू की दुनिया में बड़े नाम ओपी शर्मा सीनियर एंड जूनियर फिर से चंडीगढ़ में जादू दिखाने को आ रहे हैं। यूं तो डायनासोर दुनिया से विलुप्त हो गए हैं लेकिन आपको 18 मई से नीलम थियेटर में ये जानवर देखने को मिलेगा। जादूगर ओपी शर्मा के शो का उद्घाटन 18 मई शाम 7:30 बजे नीलम थियेटर में होगा। इसके बाद रोज दो शो दोपहर 5 बजे और शाम 7 बजे नीलम थियेटर में होंगे। magicianopsharma.com पर आप ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं।

जादूगर ओपी शर्मा 200 लोगों की टीम, 250 टन का साजो-सामान, जंगली एवं पालतू जानवरों के साथ भूतों का काफिला लेकर आ रहे हैं। दो घंटे के इस प्रोग्राम में दर्शकों को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, इल्यूजन ऑफ अमेरिका, कामरूप का तिलिस्मी घड़ा, आधुनिक काल का जादूई अध्यात्म, एस्केप लेडी जैसे करिश्मे देखने को मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...