पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नया ट्यूबवेल लगा, अब से 34 में आएगा प्रेशर से पानी

नया ट्यूबवेल लगा, अब से-34 में आएगा प्रेशर से पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
35 लाख रुपए में 304 मीटर गहरा ट्यूबवेल लगाया गया

सिटी रिपोर्टर| चंडीगढ़

सेक्टर-34 सी में एक नया ट्यूबवेल लगाया गया। इसको सेक्टर 34 सी के यूजीआर (अंडर ग्राउंड रिजरवायर) से कनेक्टेड किया गया। एमसी के पब्लिक हेल्थ की ओर से ट्यूबवेल बोर करवाने, पाइपलाइन बिछाने और मशीनरी पर 35 लाख खर्च किया गया। इस ट्यूबवेल का मंगलवार को निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने उद्घाटन किया। निगम कमिश्नर ने कहा कि सेक्टर-34 सी में 304 मीटर गहरा नया ट्यूबवैल लगने से सेक्टर-34 सी, डी में लो प्रेशर पानी सप्लाई की समस्या नहीं रहेगी। इस ट्यूबवेल का पानी मौजूदा यूजीआर में जाएगा। यूजीआर में भाखड़ा नहर से पानी पहुंचता है और इसी में ट्यूबवैल का पानी भी आएगा। वहां से पंपिंग होकर पानी दूसरी और तीसरी मंजिल तक प्रेशर से मिलने लगेगा। क्योंकि यूजीआर से ही सेक्टर-34 सी, डी के वाॅटर सप्लाई के नेटवर्क को जोड़ा हुआ है। कमिश्नर ने रेजिडेंट्स को अपील किया कि वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों से निकलने वाले गारबेज को सेग्रिगेट करें और अपने पार्कों और आस पास एरिया को साफ सुथरा रखें। एरिया काउंसलर रविंद्र कौर गुजराल ने कहा कि सेक्टर-34 सी, डी में लो प्रेशर पानी की सप्लाई रहती थी। क्योंकि मौजूदा ट्यूबवैल का पानी डिस्चार्ज कम रह गया था।

कई सेक्टर में आया लो प्रेशर: शहर के सेक्टर 7, 19, 20 सी, 21 डी, 22 डी, 23 डी, 27 सी, 32 सी, 35 डी, 38 ए, डी,40डी, 44 ए,डी, 45 सी, डी, 47 सी, 48, 49, 56 के कुछ हिस्से में मंगलवार को पानी की लो प्रेशर सप्लाई की प्रॉब्लम्स रही। शिकायत मिलने पर एमसी ने 30 वाॅटर टैंकर भेजे। इन सेक्टर की दूसरी मंजिल और छतों पर रखे वाॅटर टैंक में पानी नहीं पहुंचने से प्रॉब्लम्स आई।

सेक्टर वासियों सुधीर, शशांक, आकाश, जसदीप सिंह, नरेंद्र कुमार, कमलजीत सिंह, निर्मल जीत कौर और अन्य ने एमसी के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0172-2540200 पर शिकायत की। इसके बाद उनके यहां एक से दो घंटे में वाॅटर टैंकर पहुंचा। अगर कंट्रोल रूम का फोन बिजी रहता है तो एसडीओ जगदीश सिंह को मोबाइल नंबर 9872511337 और जेई विनोद कुमार 9872511349 को फोन करके वाॅटर टैंकर मंगवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...