पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 हॉस्टलों में दी जाएंगी 270 साइकिलें, आवेदन आए 650

18 हॉस्टलों में दी जाएंगी 270 साइकिलें, आवेदन आए 650

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ननु जोगिंदर सिंह| चंडीगढ़़ nj.singh@dbcorp.in

पंजाब यूनिवर्सिटी में साउथ कैंपस के हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को साइकिल लेने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी है। हर हॉस्टल में शेयरिंग बेस पर 15 साइकिलें दिए जाने की योजना थी। यह साइकिल लेने के लिए साउथ कैंपस में हॉस्टल नंबर 9 से करीब 150, बॉयज हॉस्टल नंबर 8 से लगभग 100 और इंटरनेशनल हॉस्टल से करीब 30 आवेदन आए हैं। कुल मिलाकर लगभग 650 स्टूडेंट्स ने साइकिल लेने में दिलचस्पी जताई है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. इमैनुअल नाहर ने यह रिपोर्ट वाइस चांसलर को सौंप दी है। रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्ढा योजना बनाई थी कि साइकिलों के लिए स्टैंड बनाया जाए, जहां पर किसी भी व्यक्ति को कैंपस के अंदर साइकिल चलाने के लिए मिल सके। ऐसे ही क्लब कई अन्य यूनिवर्सिटी में भी हैं। लेकिन बाद में इस योजना में बदलाव कर दिया गया कि साइकिल को बढ़ावा देने और फोर व्हीलर को रोकने के लिए कैंपस में उन स्टूडेंट्स को साइकिल दी जाए जो साइकिल चलाने के इच्छुक हैं। सीएसआर से करीब 15 लाख रुपए का बजट इसके लिए मिल गया।

सर्वे पूरा लेकिन अभी तक मीटिंग नहीं: यूनिवर्सिटी ने यह सर्वे पिछले महीने पूरा कर लिया था लेकिन अभी तक इसकी कोई भी मीटिंग नहीं हो पाई। सूत्रों के अनुसार कमेटी के ही एक मेंबर ने इस पर ऑब्जेक्शन किया है। वह टीचर्स के लिए एकेडेमिक ब्लॉक बंद करने के खिलाफ है। हालांकि इस ब्लॉक को बंद करने के लिए सभी जगह गेट लगाए जा चुके हैं।

यह होगी बाहर से आने वालों के लिए सुविधा: बाहर से आने वाले लोगों को अपने व्हीकल पार्किंग में लगाने होंगे। इसके बाद आने-जाने के लिए वह ई-रिक्शा और पीयू की ओर से चलने वाली शटल बस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्ल्स हॉस्टल से आवेदन आए कम

18 हॉस्टलों में 270 साइकिल दिए जाने हैं और इसके लिए आवेदन 650 आ चुके हैं। सबसे कम आवेदन गर्ल्स हॉस्टल नंबर 4 और हॉस्टल नंबर 3 से हैं। यहां पर आवेदन की संख्या 10 भी पार नहीं कर पाई है। गर्ल्स हॉस्टल नंबर 1 व 3 का आंकड़ा भी 15 से कम है। बॉयज में सिर्फ हॉस्टल नंबर दो का आंकड़ा 15 तक नहीं पहुंचा है। हॉस्टल नंबर 6 और 8 से सबसे ज्यादा आवेदन हैं।

खबरें और भी हैं...