पीएमएवाई और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर होम मिनिस्टर के साथ मीटिंग
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ समेत बाकी यूटी में प्रोजेक्ट्स को डेवलपमेंट को होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रिव्यू किया। इस मीटिंग में चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर प्रेजेटेंशन अफसरों की तरफ से की गई। चंडीगढ़ से फाइनेंस सेक्रेटरी अजॉय कुमार सिन्हा इसमें शामिल हुए। मीटिंग में बताया की पीएमएवाई के लिए जिन लोगों के फॉर्म में गलती रह गई थी उनसे फॉर्म मंगवाए थे। अब तक करीब आठ हजार लोगों को इस स्कीम के तहत आइडेंटिफाई किया है जिनकी एप्लीकेशन स्कीम के तहत योग्य है। जिन लोगों ने हाल में फॉर्म जमा करवाए हैं उनको कम्पाइल किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के बारे में भी बात हुई।