पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भावना गर्ग ने यूआईडी का डिप्टी डायरेक्टर जनरल का पदभार संभाला

भावना गर्ग ने यूआईडी का डिप्टी डायरेक्टर जनरल का पदभार संभाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सीनियर आईएएस भावना गर्ग ने मंगलवार को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) में बतौर डिप्टी डायरेक्टर जनरल जॉइन कर लिया। इससे पहले भावना गर्ग पंजाब सरकार में इंप्लायमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग, टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। यूआईडीएआई चंडीगढ़ रीजनल ऑफिस की ओर से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के रेजिडेंट्स के आधार बनाए जाते हैं। भावना गर्ग ने बताया कि 0-5 साल के बच्चों को आधार एनरोलमेंट बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चंडीगढ़ में 42,04,441 बच्चों के आधार बन चुके हैं। यूआईडीएआई के तहत आते सभी राज्यों में बैंक और पोस्ट ऑफिसेस में आधार एनरोलमेंट की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...