पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 जून से शुरू होंगे शहर में इंजीनियरिंग के एडमिशन

5 जून से शुरू होंगे शहर में इंजीनियरिंग के एडमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहित पांच इंस्टीट्यूट्स में दाखिले का प्रोसेस इस बार 5 जून को शुरू होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को जिम्मेदारी दी गई है। 5 जून को जॉइंट एडमिशन कमेटी की वेबसाइट शुरू हो जाएगी।

रजिस्ट्रेशन शुरू होगा 5 जून सुबह 10:00 बजे

बैंक चालान जेनरेट करने की लास्ट डेट 28 जून शाम 5:00 बजे

एसबीआई की किसी भी शाखा में फीस जमा कराने की डेट 29 जून शाम 4:00 बजे

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 जून 2018

करेक्शन विंडो खुली रहने का समय 1 जुलाई से 2 जुलाई 2018

इस समय हो सकेगी डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में होगी

डिसेबल पर्सन ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 4 जुलाई को

कैंसर, एड्स, थैलेसीमिया मरीज, डिफेंस, रूरल एरिया कैंडिडेट या बॉर्डर एरिया कैंडिडेट व स्वतंत्रता सेनानियों की 5 जुलाई

वन गर्ल चाइल्ड, कश्मीरी माइग्रेंट या डिस्प्लेस्ड, कारगिल शहीदों के परिजन, आतंकवाद या दंगा पीड़ितों की 6 जुलाई को

स्पोर्ट्स कैटेगरी के कैंडिडेट अपने अपने इंस्टिट्यूट में 3 से 4 जुलाई के बीच रिपोर्ट करना है।

यह है सीटें...

यूआईईटी 635

डॉ एसएसबी यूआईसीईटी 155

सीसीईटी 26 240

सीसीए 40

पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर 250

ये स्ट्रीम हैं उपलब्ध...

यूआईईटी : इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी

एसएसबीयूआईसीईटी : केमिकल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी और बीई एमबीए

पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैकेनिकल

सीसीईटी: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल एंड सिविल इंजीनियरिंग

यह रहेगा शेड्यूल...

यह है काउंसिलिंग की डेट...

पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए च्वाइस भरने का टाइम 8 से 11 जुलाई के बीच रहेगा।

मॉक काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी। लाइव स्कोर लॉक करने का टाइम 11 जुलाई का होगा।

पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट 12 जुलाई को शाम 8:00 बजे के बाद होगी।

पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट के बाद काउंसिलिंग से भी एग्जिट करने का टाइम 17 जुलाई को रहेगा।

इसी तरह 3 राउंड काउंसिलिंग होगी और स्पॉट राउंड काउंसिलिंग 6 अगस्त को होगी।

खबरें और भी हैं...