पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जब आप बोल रहे थे तो मैंने सब कुछ सुना अब फोन पर क्यों बिजी हाे, मेरी भी सुनो

जब आप बोल रहे थे तो मैंने सब कुछ सुना अब फोन पर क्यों बिजी हाे, मेरी भी सुनो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कर्नाटक में भाजपा की जीत को लेकर जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर सहित मेयर देवेश मोदगिल, पार्षद व भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। जैसे सांसद किरण खेर ने अपना भाषण शुरू किया तो चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन अपने मोबाइल पर व्यस्त हो गए। भाषण पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। इस पर किरण खेर ने भाषण के बीच में ही कहा कि जब आप बोल रहे थे तो मैंने सब कुछ सुना, अब फोन पर क्यों बिजी हाे, मेरी भी सुनो। इस पर संजय टंडन ने किरण खेर की ओर मोबाइल करके उन्हें दिखाया तो खेर ने कोई जवाब नहीं दिया। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद भाजपा के नेता व कार्यकर्ता हंसने लगे।

जीत के जश्न में भी दिखी टंडन व खेर में तल्खी

इन दिनों चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर की आपसी खींचतान अंदरूनी तौर पर चल रही है। जीत के जश्न में भी दोनों की तल्खी साफ दिखाई दी। किरण खेर ने अपने भाषण में भी इस बात का जिक्र किया कि यदि किरण खेर और संजय टंडन एक हो जाएं तो कोई भी हरा नहीं सकता। जिस तरह अमित शाह व नरेंद्र मोदी की जोड़ी हर चुनाव जीत रही है, उसी तरह यहां भी हम दोनों एक हो जाएं तो पार्टी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा सकता।

खबरें और भी हैं...