पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 सेक्टर्स में 158 चालान कर 4 ट्रक सामान उठाया

4 सेक्टर्स में 158 चालान कर 4 ट्रक सामान उठाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने मंगलवार को सेक्टर-7, 18, 20, 22 और मनीमाजरा में स्पेशल ड्राइव चलाकर सरकारी जमीन और बरामदों में रखे सामान के अलावा लाइसेंस बगैर बैठे वेंडर के 158 चालान कर सामान उठा लिया। सामान को 4 ट्रकों में भरकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के स्टोर में ले जाया गया। ड्राइव निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव के निर्देश पर जॉइंट कमिश्नर तेजदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में चली। सुपरविजन इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने किया। 4 सब इंस्पेक्टर ने सपोर्ट किया। निगम कमिश्नर का कहना है कि सरकारी जमीन पर कोई भी वेंडर बगैर लाइसेंस वाला नहीं बैठा होना चाहिए। इसके लिए ड्राइव चलाई हुई है।

खबरें और भी हैं...