पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएच 01बीएस सीरीज के बचे हुए नंबरों के लिए 23 से 29 मई तक रजिस्ट्रेशन, 30 मई से 1 जून तक ऑनलाइन ऑक्शन

सीएच-01बीएस सीरीज के बचे हुए नंबरों के लिए 23 से 29 मई तक रजिस्ट्रेशन, 30 मई से 1 जून तक ऑनलाइन ऑक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएलए की तरफ से हाल ही में सीएच-01बीएस सीरीज के फैंसी नंबरों की ऑक्शन करवाई गई। इसमें से करीब 128 नंबरों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई थी। इन नंबरो के लिए अब दोबारा से ऑक्शन करवाई जा रही है। ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो 23 मई सुबह 10 बजे से 29 मई शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाई होगी वे 30 मई सुबह 10 बजे से ऑनलाइन ऑक्शन में अपनी पसंद के नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं। बोली 1 जून को शाम 5 बजे पूरी होगी।

ये नंबर हैं जो आप खरीद सकते हैं: सीएच-01बीएस सीरीज के 0019, 0093, 0999, 5959, 8989, 0035, 1414, 6000, 9091, 2021, 6061, 9191, 0111, 2121, 9292, 0046, 0121, 2323, 6262, 9595, 0212 जैसे नंबर बचे हुए हैं। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट में जाकर आप बचे हुए सभी 128 नंबरों की लिस्ट देख सकते हैं।

यहां पर होगी रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन बोली:- नेशनल ट्रांसपोर्ट वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन और बोली लगा सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन की www.chdtransport.gov.in पर जाकर फेंसी नंबर्स के लिंक पर क्लिक कर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...