पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेजों में बढ़ेगी फीस

यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेजों में बढ़ेगी फीस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने सभी एफिलिएटेड कॉलेजों में भी फीस बढ़ोतरी की तैयारी में है। कॉलेजों में पिछले साल के मुकाबले सभी कोर्सेज में 5 फीसदी फीस बढ़ाने का प्रस्ताव 27 मई को होने जा रही सीनेट की मीटिंग में आ रहा है। वीरवार को देर शाम आए सीनेट एजेंडा में फीस कमेटी की रिपोर्ट रखी गई है। इसमें कमेटी ने सिफारिश की है कि क्योंकि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट्स को अट्रैक्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही हैं और कॉलेजों में एनरोलमेंट घटा है, इसलिए घाटे से बचने के लिए फीस बढ़ोतरी जरूरी है। चंडीगढ़ के कॉलेजों की फीस पंजाब के कॉलेजों के मुकाबले ज्यादा है। पंजाब में ग्रामीण एरिया के कॉलेजों ने पिछली बार भी फीस बढ़ोतरी का विरोध किया था। उनका कहना था कि स्टूडेंट्स की पेयिंग कैपेसिटी नहीं है। पीयू ने हाल ही में अपने सभी डिपार्टमेंट में ऑन गोइंग क्लासेस की फीस 5 फीसदी और नए स्टूडेंट की फीस 10 फीसदी बढ़ाई है। हालांकि अदर चार्जेस भी बढ़ाए गए हैं। सीनेट के एजेंडा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के पूर्व चेयरपर्सन डॉ. कोमल सिंह के खिलाफ आई सभी शिकायतों व इसकी जांच वाली एक विशेष रिपोर्ट भी आ रही है।

खबरें और भी हैं...