चंडीगढ़ | पेक डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट की जानकारी ही नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने भी नोटिफिकेशन जारी किया है कि कमेटी के मेंबर से नाम और फोन नंबर की जानकारी वेबसाइट और इंस्टीट्यूट के सभी नोटिस बोर्ड पर होनी चाहिए। लेकिन शहर के सबसे पुराने कॉलेज में ही इस नियम का लगातार उल्लंघन हो रहा है। वेबसाइट पर कमेटी के मेंबर्स के नाम हैं, लेकिन उनका संपर्क नंबर नहीं है। नए कानून के तहत वेबसाइट पर यह जानकारी विजिबल होनी चाहिए, लेकिन पेक की वेबसाइट में काॅन्टैक्ट वाले सेक्शन में कमेटियों का आगे सेक्शन खोलना होगा और उसके बाद कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वुमन एट वर्क प्लेस की जानकारी मिलेगी।