पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्रूट्स पकाने में केमिकल के यूज पर बैन, वॉयलेशन की तो होगी जेल

फ्रूट्स पकाने में केमिकल के यूज पर बैन, वॉयलेशन की तो होगी जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रूट्स पकाने के लिए कैमिकल यूज करने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरी तरह बैन लगा दिया है। इस पर चेकिंग के लिए तीन एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। तीनों सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को निर्देश दिए गए हैं कि वे फ्रूट्स स्टोरेज, होल सेलर्स और रिटेलर्स के यहां रेगुलर चेकिंग करें। इसके अलावा जो बैन किए गए केमिकल की सेल-परचेज का काम कर रहा है, उन पर भी एक्शन लिया जाए। चेकिंग के दौरान जो भी फ्रूट्स कैमिकल से पकाए हुए मिलें, उन्हें तुरंत डिस्ट्रॉय किया जाए। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजीत बालाजी जोशी ने सीआरपीसी सेक्शन-133 के तहत वीरवार को ये निर्देश जारी किए हैं। तीनों एसडीएम को रेगुलर रिपोर्ट भी देने करने के लिए कहा गया है। फ्रूट्स में केमिकल यूज करने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

धारा-133 के तहत होगी कार्रवाई

सीआरपीसी धारा-133 के तहत जारी किए गए निर्देशों की वाॅयलेशन पर क्रिमिनल केस दर्ज होगा। इसके तहत जेल या पेनल्टी की सजा हो सकती है।

सवाल: इनके पास पहले से ही बहुत काम, कैसे करेंगे रेगुलर चेकिंग...

1. एसडीएम साउथ सौरभ मिश्रा: एसडीएम के साथ एडिशनल कमिश्नर एमसी की पोस्ट इनके पास है।

2. एसडीएम ईस्ट अर्जुन शर्मा: इनके पास एसडीएम का चार्ज होने के साथ ही डायरेक्टर इंफोर्मेशन, लैंड एक्विजेशन ऑफिसर और ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की पोस्ट है।

3. एसडीएम सेंट्रल विराट: एसडीएम के साथ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सेक्रेटरी की पोस्ट इनके पास है।

ऐसे करेंगे चेक... एसडीएम अपने स्टाफ के साथ अपने-अपने एरिया में चेकिंग करेंगे। सेक्टरों में हर दिन सब्जी मंडी लगती है, इसलिए यहां पर रिटेलर्स या फिर गाड़ियों में फ्रूट्स बेचने वालों की चेकिंग होगी। ज्यादा फ्रूट्स जहां स्टोर किए जाते हैं, वहां की रेगुलर चेकिंग की जाएगी। इस दौरान फ्रूट्स की पेटियां खोलकर देखा जाएगा कि कहीं केमिकल या मसाला तो नहीं लगा रखा।

इस बात का रखें ध्यान...

केमिकल यूज कर पकाए फलों में ज्यादा चमक होती है। जैसे जिस आम को कैमिकल से पकाया गया होगा, उसका रंग पूरा पीला होगा। जबकि नेचुरल प्रोसेस से पके आम का रंग थोड़ा फीका होता है।

कैमिकल से पके फ्रूट्स का स्वाद भी अच्छा नहीं होता। बाहर से पका दिखने वाला फ्रूट अंदर से कच्चा निकलता है।

चंडीगढ़ में यहां कर सकते हैं कम्प्लेंट...

102 नंबर पर कॉल करें

कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 18001802079 पर टोल फ्री नंबर:- 18001802068

ईमेल कर सकते हैं सेंट्रलाइज्ड ग्रिवांस पोर्टल ईमेल आईडी:- fcs-chd@nic.in

हेल्पलाइन नंबर 1967 या एरिया वाइज एसडीएम ऑफिस में आप कम्प्लेंट कर सकते हैं।

पंचकूला... मंडी बोर्ड की ओर से पंचकूला में लगने वाली सभी मंडियों में जांच करने के लिए कमेटी बनाई हुई है। 9988000273 नंबर पर कम्प्लेंट की जा सकती है।

मोहाली... फलाें को केमिकल से पकाने वालों को पकड़ने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट के फूड कमिश्नर की अगुवाई में टीमें काम कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...