पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगले 72 घंटे चलेंगी गर्म हवाएं, पारा 42 डिग्री तक पहुंचेगा, फिलहाल राहत नहीं

अगले 72 घंटे चलेंगी गर्म हवाएं, पारा 42 डिग्री तक पहुंचेगा, फिलहाल राहत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीकएंड पर दिन में लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। गर्म हवाएं चलने और पारा 40 पार होने के चलते लोग दिन में घरों से बाहर कम ही निकले। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 48 घंटे तापमान में उछाल आने की संभावना है। गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मई के अंतिम दिनों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के आसार हैं। इससे जून के पहले हफ्ते में मामूली राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस बार केरल में मॉनसून तय समय पर 29 मई तक पहुंचने की संभावना जताई है। दो जुलाई के आसपास चंडीगढ़ में मॉनसून पहुंच सकता है।

पारा मई में तीन बार गया 40 से पार

दो मई को आए तूफान और उसके बाद पांच बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते इस मई में सिर्फ तीन बार ही तापमान चालीस डिग्री के पार गया है। एक बार 11 मई को 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। 19 मई को पारा 40.5 डिग्री और फिर 20 मई को भी 40.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम...

सोमवार: आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

मंगलवार: आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

बुधवार: आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

खबरें और भी हैं...